किसान की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद ब्रेकिंग अपडेट :–

देर रात्रि किसान की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

ट्यूबेल पर पहुंचे किसान की पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई

उसी दौरान परिवार के ही एक पूर्व शिक्षक पर गोली मार कर हत्या करने का मृतक के भाई ने लगाया आरोप

देर रात्रि आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार पुत्र जदुनाथ लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे

जहां ईएमओ ड्यूटी पर तैनात डॉ किरीटी कनौजिया ने अधेड़ मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया

ग्राम गैसिंहपुर निवासी मनोज कुमार के पुत्र का आरोपी से कुछ दिन पूर्व हुआ था विवाद

आरोपी रामप्रताप द्वारा गाली गलौज करने पर उसके घर शिकायत करने के लिए जदुनाथ अपने पुत्रों के साथ गए थे

जिसके बाद मनोज कुमार पुत्र जदुनाथ का रामप्रताप पुत्र विश्वनाथ से विवाद हो गया

तत्पश्चात पूर्व शिक्षक रामप्रताप ने मनोज को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया

जिला अस्पताल लोहिया में डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित रामप्रताप व उसके पुत्र शिवम को गिरफ्तार कर लिया

अभियुक्त की निशानदेही पर बंदूक व कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं

मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर का मामला

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks