सरकार के ०९ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, भाजपा चलाएगी ,०९ अभियान, जिला स्तर पर मंथन

मोदी सरकार के ०९ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, भाजपा चलाएगी ,०९ अभियान, जिला स्तर पर मंथन।
कासगंज,केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के ०९ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय पर एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हर्ष वर्धन आर्य ने बताया कि इस संबंध में ३० म ई से ३० जून के मध्य ,०९ कार्यक्रम संपन्न होगे जिन्हें अभियान के रूप में लिया जा रहा है। इनमें लोकसभा स्तर पर जन सभा, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन , विकास तीर्थ सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन,व्यापारी सम्मेलन , इंटरनेट मीडिया वालंटीयर सम्मेलन प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी कार्य कर्ताओं को जिला , मंडल ,शक्ति केन्द्र बूथ स्तर पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा या जायेगा ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ‌ नवल कुलश्रेष्ठ , राजवीर सिंह भल्ला , कृष्ण कांत वशिष्ठ , अनुरोध प्रताप सिंह , सुरेश महेश्वरी , रविन्द्र लोधी , जिलाध्यक्ष भाजपा के पी सिंह सोलंकी , जिला मीडिया प्रभारी के के सक्सेना सहित भाजपा के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks