संयुक्त प्रेस क्लब के संगठन मंत्री संदीप शर्मा के पिता ऊदल प्रसाद शर्मा के निधन पर पत्रकारों में शोक

संयुक्त प्रेस क्लब के पत्रकारों ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

एटा संयुक्त प्रेस क्लब कार्यालय पर आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रेस क्लब के संगठन मंत्री संदीप शर्मा के 90 वर्षीय पिता उदल प्रसाद शर्मा के निधन पर पत्रकार साथियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही शोक संतृप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को शहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
शोक सभा की अध्यक्षता जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हाथरस के सदस्य/मजिस्ट्रेट वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण प्रभाकर उपाध्याय ने की
संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि हमारे साथी पत्रकार संदीप शर्मा के पिता ऊदल प्रसाद शर्मा की माह से बीमार थे उनका उपचार चल रहा था बीते दिन 27 मई को प्रातः चार बजे उन्होंने अतिंम सांस ली और अपने परिवार को छोड़कर गौलोक को चले गये। बीते दिन हिन्दू रीति रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शोक सभा में प्रमुख रूप से एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश दीक्षित,प्रमोद लोधी, वीरेंद्र सिंह गहलौत, अन्टू मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, प्रवीन शर्मा इबलास.खान संदीप दीक्षित महेश वर्मा रजनीश जैन आर वी गुप्ता राहुल वर्मा आदि लोग शामिल थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks