20 साल में आसमान से गायब हो सकते हैं तारे

20 साल में आसमान से गायब हो सकते हैं तारे, आकाश का धुंधला रंग इसका कारण, हर साल नाइट स्काई ब्राइटनेस 10% बढ़ रही

साइंटिस्ट्स का कहना है कि आने वाले 20 सालों में लोग तारे नहीं देख सकेंगे। उन्होंने इसकी वजह लाइट पॉल्यूशन को बताया है। ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, ब्रिटिन में रहने वाले खगोलशास्त्री मार्टिन रीस ने कहा- लाइट पॉल्यूशन के कारण आकाश का रंग धुंधला हो रहा। आसान शब्दों में कहें तो अब आकाश का रंग काला नहीं हल्का ग्रे दिखाता है। कुछ ही तारे दिखाई देते हैं।

लाइट पॉल्यूशन आर्टिफिशियल लाइट, मोबाइल-लैपटॉप जैसे गैजेट्स, शोरूम्स के बाहर लगी LED, कार की हेडलाइट या फिर होर्डिंग्स की आकर्षित करती तेज रोशनी के कारण होता है। 2016 में एस्ट्रोनॉमर्स ने कहा था कि पिछले कुछ सालों में लाइट पॉल्यूशन बढ़ा है। हर साल नाइट स्काई ब्राइटनेस 10% बढ़ रही है।

2016 में साइंटिस्ट्स ने कहा था कि लाइट पॉल्यूशन के कारण दुनिया की एक तिहाई से ज्यादा आबादी को आकाशगंगा दिखाई नहीं देती है। इसी बात को आसान शब्दों में समझाते हुए अब जर्मन सेंटर फॉर जियोसाइंस के क्रिस्टोफर क्यबा ने कहा- एक ऐसे क्षेत्र में पैदा हुआ बच्चा जहां 250 तारे दिखाई देते हैं, वहां 18 साल बाद सिर्फ 100 तारे ही रह जाएंगे। यानी वो बच्चा जब तक 18 साल का होगा वो आसमान में सिर्फ 100 ही तारे देख पाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks