दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब पढ़ाए जाएंगे सावरकर, रिलीज हुआ फ़िल्म का टीजर भी

दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब पढ़ाए जाएंगे सावरकर, रिलीज हुआ फ़िल्म का टीजर भी

दिल्ली विश्वविद्यालय के सिलेबस में बदलाव किया गया है. नए सिलेबस में अब वीडी सावरकर के बारे में पांचवें सेमेस्टर में पढ़ाया जाएगा. यह बदलाव एकेडमिक काउंसिल की तरफ से शुक्रवार 26 मई को किया गया था. उनका नाम सिलेबस में जोड़ने के बाद अब महात्मा गांधी के बारे में 7वें सेमस्टर में पढ़ाया जाएगा.

दिल्ली विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल के सदस्य आलोक रंजन ने कहा, इससे पहले सावरकर सिलेबस का हिस्सा नहीं थे, जबकि गांधी जी को पांचवें सेमेस्टर में पढ़ाया जाता था. शिक्षकों के एक वर्ग ने इस कदम का विरोध किया है. ये शिक्षक वीडी सावरकर को शामिल करने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन महात्मा गांधी के चैप्टर को चौथे साल में धकेले जाने से नाराज हैं.

वहीं एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का टीजर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वीर सावरकर की जयंती पर रिलीज हो गया है. ये फिल्म विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है. कल सावरकर की 140वीं जयंती थी. इस मौके पर फिल्म के मेकर्स ने इसकी पहली झलक फैंस को दी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks