शाकिर अंसारी ने किए मास्क वितरण।

 

विकासखंड भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत चौराहा डूंगरपुर ,विलाकुदान बेरखेड़ा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड 50 के उम्मीदवार शाकिर अंसारी ने चौराहा डूंगरपुर पर फ्री मास्क बांटे। कोविड-19 कोरोना महामारी को लेकर देश और दुनिया में भय का माहौल है । शाकिर अली अंसारी जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार ने कहा कि पूरे मुल्क में कोरोना महामारी फैली हुई है । हमारे देश में लगभग। 11लाख से ज्यादा कोरोना मरीज हो चुके हैं। लिहाजा हर जगह लोगों के दिलों में डर बैठा हुआ है। भारत सरकार ने भी इससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। मगर देश की आवाम को भी इसमें भागीदारी करनी चाहिए वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार शाकिर अली अंसारी ने जनता से मुलाकात कर आने वाले चुनाव के बारे में जानकारी करी और जनता से अपील कर कहा कि सामाजिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए मास्क और सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करें एक दूसरे से हाथ मिलाने से परहेज करें और पुलिस प्रशासन विभाग सफाई कर्मी का भी सम्मान करें। इस दौरान फरजंद अली, सतीश सागर, मोहम्मद खालिद, अहमद हसन, सज्जाद अली, वरियाम बाबा, मोहम्मद शाहरुख ,मोमिन मियां ,मोहम्मद इकरार आदि रहे।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks