
मुरादाबाद : थाना क्षेत्र के गांव बहोरनपुर निवासी वृद्ध रामफूल 74 को सड़क पार करते समय काशीपुर दलपतपुर मार्ग पर तेज रफ्तार पिक अप ने रौंद दिया जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। वृद्ध अपने गांव बहोरनपुर से सड़क को पार करते हुए अपने मिलने वालों के घर के लिए जा रहा था अचानक ही सामने से आई खाद से भरी तेज रफ्तार पिक अप ने वृद्ध को रौंद दिया। मौत की सूचना सुनकर परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव के काफी लोग सड़क की तरफ भागने लगे और पिक अप चालक की तलाश करने लगे तब तक वह पिक अप छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भगतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पिक अप को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी।