मरने बाले दोनों बच्चे अलग-अलग गावो के रहने बाले थे।
मुरादाबाद : तालाब मे नहाते समय डूबकर दो बच्चों की मौत,
मरने बाले दोनों बच्चे अलग -अलग गाँव के रहने बाले थे।
जानकारी के अनुसार भगतपुर थानाक्षेत्र के गाँव बुढानपुर अलीगंज निवासी नामे अली तथा थाना भोजपुर के मुहल्ला घास मंडी निवासी राजेश कुमार दोनों व्यक्ति कुछ माह पहले अपने- अपने परिवार के साथ कोतवाली काशीपुर की पैगा चौकी के गाँव पैगा मे जाकर बस गये थे।
नामे अली ने अशोका गार्डन मैरिज हाॅल किराये पर ले रखा था वह उसी से अपनी गुजर बसर कर रहा था। वही अशोक कुमार बैटरी चूरा की फैक्टरी मे काम कर गुजारा कर रहा था।
बताते है कि नामे अली का बेटा मौहम्मद आसिफ उम्र 15 बर्ष तथा अशोक कुमार का बेटा रोविन्स उम्र 10 बर्ष दोनो बच्चे घर से कुछ ही दूरी पर राजकीय जूनियर हाई स्कूल के पास बने तालाब मे नहाने गये थे।
नहाते समय दोनों गहरे पानी मे चले गये। वही पर नामे अली का दूसरा बेटा भी मौजूद था अपने भाई को पानी में डूबता हुआ देखकर उसने शोर मचा दिया। बच्चे की आवाज़ सुनकर पास मे काम कर रहे लोगों ने डूबते हुएं दोनों बच्चों को बाहर निकाला कुछ ही देर में बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। परिजन आनन फानन मे बच्चों को काशीपुर अस्पताल ले गये जहाँ पर डाॅक्टरों ने बच्चों का परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दो बच्चों की मौत होने पर दोनों परिवारों मे कोहराम मच गया।