केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक होंगे विविध कार्यक्रम – संतोष पटेल

*केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक होंगे विविध कार्यक्रम – संतोष पटेल

काशी की जनता एवं कार्यकर्ताओं के बल पर ही इतिहास रचने का कार्य हो सका – विद्यासागर राय


भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण एवं सर्वस्व समर्पण के लिए कार्य करता है – रविंद्र जायसवाल


अब तो अमेरिका भी मोदी के साथ फोटो खिंचवाने में गर्व महसूस करता है – नीलकंठ तिवारी


जीत के आगे का शब्द है समर्पण सेवा व कर्तव्य का बोध – श्यामदेव राय चौधरी “दादा”


भाजपा महानगर कार्यसमिति की बैठक संपन्न


वाराणसी 20 मई। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शनिवार को गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर कार्यसमिति एवं महासंपर्क अभियान की बैठक संपन्न हुआ। बैठक के प्रारंभ में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री एवं प्रभारी संतोष पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ वीणा पांडेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गीत प्रस्तुतीकरण से बैठक की शुरुआत की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं स्वागत करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि संगठन की सेवा करते हुए कार्यकर्ताओं के त्याग बलिदान व समर्पण से ही ट्रिपल इंजन की सरकार बन सका है। काशी की जनता के आशीर्वाद तथा सभी कार्यकर्ताओं के बल पर ही काशी में इतिहास रचने का कार्य हो सका है।

महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत मोदी, योगी व कार्यकर्ताओं की जीत है। जहां कार्यकर्ताओं ने तन – मन – धन से कार्य करते हुए दिन रात एक कर चुनाव जिताने का कार्य किया।
प्रदेश के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण तथा सर्वस्व समर्पण के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं यहां तक कि कार्यकर्ता भी नहीं सोते हैं और एक चुनाव खत्म होते ही दूसरे चुनाव की तैयारी में जुड़ जाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने का गौरव होता है। अब तो अमेरिका भी मोदी के साथ फोटो खिंचवाने में अपने को गर्व महसूस करता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी ने कहा कि जीत के आगे का शब्द है “समर्पण, सेवा व कर्तव्य का बोध” है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है और समर्पण सेवा व कर्तव्य का बोध का ध्यान रखेंगे तो अपने दायित्व के साथ न्याय कर पाएंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सेवक की भांति कार्य करते रहिए।
पूर्व एमएलसी डॉक्टर वीणा पांडेय ने कहा कि काशी की जनता के आशीर्वाद से ही काशी में ट्रिपल इंजन की सरकार नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है।
मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री एवं प्रभारी संतोष पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि को जनता के बीच ले जाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचने का काम करेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं बिना भेदभाव के जन जन तक पहुंच रही हैं। हमारी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को साकार कर रही है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें अति आत्मविश्वास में नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि निगम में पूर्ण बहुमत कार्यकर्ताओं की ही बदौलत मिल पाया है। उन्होंने बताया कि 22, 23 और 24 मई को मंडलों की बैठक होगी। लोकसभा स्तर पर जो कार्यक्रम आए हैं, उसके सभी 6 कार्यक्रमों की योजना बनानी है। लोकसभा स्तर पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन, पत्रकार वार्ता का आयोजन, प्रबुद्ध सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को शक्ति केंद्र स्तर पर योग के कार्यक्रम संपन्न होंगे। 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी का उद्बोधन होगा। 25 जून को मन की बात होनी है, व्यापारिक सम्मेलन, घर घर जाने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टोली बनाना है। लाभार्थी सम्मेलन करना है और शक्ति केंद्र स्तर पर योजना बनाकर घर-घर जनहित कार्यों को लेकर जाना है और विकास तीर्थों का अवलोकन कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना है।
कार्यसमिति बैठक का संचालन महामंत्री अशोक पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी संतोष पटेल, अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर अशोक तिवारी, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी “दादा”, पूर्व एमएलसी डॉ वीणा पांडेय ने भी उद्बोधन दिया।
इनकी भी रही उपस्थिति –
एडवोकेट जेपी सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, वैभव कपूर, राजकुमार शर्मा, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, डॉक्टर गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक कुमार, महामंत्री नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, डॉ रचना अग्रवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, किशन कन्नौजिया, दिलीप साहनी, विवेक मौर्या, कुशाग्र श्रीवास्तव, इंदु भूषण गुप्त, कुसुम पटेल, रजत जयसवाल, हाजी अब्दुल रहीम के साथ सभी मंडल अध्यक्ष तथा महानगर का समिति सदस्य उपस्थित रहे मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks