एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र द्वारा दिनांक-20.5.2023 आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया है।
वादी श्रीमती पूनम पत्नी अंकित यादव निवासी ग्राम नगला केशो थाना सैफई जिला इटावा।
प्रतिवादी अंकित यादव निवासी पुलिस लाइन थाना कोतवाली नगर जिला एटा।
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग पर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती निरीक्षक बेगराम सिंह ,काउंसलर डॉ आर पी आर्य,पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथिलेश पूजा मौजूद रहे।