रामेश्वर सिंह यादव उनके भाई जुगेन्द्र सिंह यादव पर एक और मुकदमा दर्ज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज से सपा के पूर्व विधायक रहे रामेश्वर सिंह यादव उनके भाई जुगेन्द्र सिंह यादव पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। पूर्व विधायक पर पीड़िता ने दुष्कर्म करने एवं शिकायत पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने थाना जैथरा में दर्ज कराई है। वर्तमान में पूर्व विधायक अलीगढ़, जुगेंद्र सिंह यादव जिला जेल में निरूद्ध हैं।
थाना जैथरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। 12 फरवरी 2019 को पूर्व विधायक अलीगंज रामेश्वर सिंह यादव के जैथरा स्थित आवास पर गई थी। उनसे कहीं नौकरी लगवाने को कहा था। इन्होंने अपने घर पर खाना बनाने के लिए रख लिया था। आरोप है कि अगले दिन पूर्व विधायक के घर पर काम कर रही थी इसी दौरान वह आएं। हाथ पकड़कर कमरे में खींच ले गए। बिना मर्जी के पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जातिसूचक गालियां दी और धमकी दी कि शिकायत पर परिवार को मरवा देंगे। चार दिन बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव घर पर आएं थे। जानकारी होने के बाद वह आवास पर उनसे मिलने पहुंची और आपबीती बताई। आरोप है कि इतनी बात सुनते ही जुगेन्द्र सिंह ने पिस्टल तान दी और अभ्रद व्यवहार करते हुए पिटाई की। आरोप है कि कपड़े भी फाड़ दिए। जातिसूचक गालियां भी दी। किसी तरह से पीड़िता ने भागकर अपनी जान बचाई है। दोनों के डर के कारण वह थाने पर शिकायत दर्ज कराने नहीं गई थी। अब आकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच सीओ अलीगंज को सौंपी गई है।
जेल जाने के बाद बंधी हिम्मत, आई रिपोर्ट दर्ज कराने
एटा। पीड़िता ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि दोनों भाई जेल में बंद है, जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और कार्रवाई कराने के लिए थाना जैथरा पहुंची। जैथरा पुलिस ने तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।