2हजार का नोट बदलने की सूचना पर सकते में आ गए लोग

दो हजार का नोट बदलने की सूचना पर सकते में आ गए लोग, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । शुर्क्रवार की शाम दो हजार का नोट बंद होने की सूचना से लोग सकते में आ गए। अचानक फिर से सरकार की ओर से जारी हुए आदेश के बारे में लोग जानकारी करते रहे। अर्थ व्यवस्था जुड़े हुए लोगों की मानें तो सरकार के इस फैसले से व्यापार सहित अन्य मामलों में प्रभाव पड़ेगा। अभी तक लोग पिछली नोट बंदी को ही नहीं भूल पाए हैं।

शोसल मीडिया और चैनलों पर यह खबर चली तो पहले तो लोगों ने इस खबर को फेक समझा। एक दूसरे से पुष्टि करने लगे। बाद में पता चला कि यह खबर सही है कि सरकार ने दो हजार नोट वापस ले रही है। राहत इस बात से रही कि नोट बदलने के लिए चार महीने का समय है। हर कोई अपने नोटों के बारे में चिंतित होता हुआ दिखाई दिया। नोट बलदने के लिए पहले जैसी कहीं लाइनें तो लगानी होगी।

दो हजार का नोट चलन से बाहर होने से अर्थ व्यवस्था को नुकसान होगा। व्यापारियों को भी परेशानी आएगी। सबसे अधिक प्रभाव प्रापर्टी जैसे कामों पर पड़ेगा। छोटे नोटों से लेन देने करने में परेशानी भी होगी।

प्रणय आमोरिया, सीए

सरकार का अचानक आया फैसला चौकाने वाला सा लग रहा है। बाजार पहले ही कमजोर चल रहा है। दो हजार का नोट बंद होने से व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी होगी।

अतुल राठी, व्यापारी नेता

दो हजार रुपये के नोट का चलन बंद करने का सरकार का निर्णय अच्छा है। इससे आम व्यक्ति को किसी को भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। व्यापारी वर्ग को जरूर दिक्कत आएगी।

डॉ. सुनील यादव
चिकित्सक, एटा

दो हजार रुपये के नोट बंदी से एक बार पुन अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। पूर्व में भी हुई नोटबंदी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सरकार ने बैंक में वापस जमा करने को समय दिया है।

डॉ. रामेन्द्र प्रताप
चिकित्सक, एटा

एकदम बढ़ गए चांदी के दाम

एटा। शुर्क्रवार की शाम को दो हजार का नोट वापस लेने की खबर के बाद सबसे बड़ा असर सराफा बाजार पर पड़ा। जानकारी मिलने के एक घंटे में चांदी के दाम साढे तीन हजार रुपये बढ़ गए। सोने के दाम स्थित रहे। शनिवार को बाजार खुलने का लोग इंतजार कर रहे है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks