काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग के एमएसडब्ल्यू तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का शिविर शुक्रवार को कोटवा में लगाया गया

काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग के एमएसडब्ल्यू तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का शिविर शुक्रवार को कोटवा में लगाया गया।

आज दिनांक 19 मई, 2023 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग के एम एस डब्लू तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का शिविर शुक्रवार को कोटवा में लगाया गया। 19 मई को ग्रामीण शिविर के पांचवे दिन समाज कार्य विभाग की प्रो. निमिषा गुप्ता डॉ.अनिल कुमार एवम श्री प्रवेश सहगल ओझिमा योग प्रशिक्षक ने शिविर का प्रारम्भ करके विद्यार्थियों को योग ध्यान एवम प्राणायाम कराया। इस शिविर में कोटवां गांव की महिलाएं भी शामिल हुई। प्रो. निमिषा गुप्ता ने जीवन में योग ध्यान एवम प्राणायाम के महत्त्व और उद्देश्य के विषय में बताया की इससे हमारा शारीरिक एवम मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलती है। हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर प्रतिदिन नियमानुसार योग ध्यान एवम प्राणायाम करना चाहिए। प्राणायाम में जो आसान आपके स्वास्थ्य के अनुसार सहजता से हो उसे करना चाहिए। युवाओं को मार्शल आर्ट करने के लिए प्रेरित किया और बताया की इसे लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए प्रयोग करना चाहिए।
डॉ अनिल कुमार ने योग ध्यान एवम प्राणायाम से होने वाले लाभों के विषय में बताया। इससे हमारा शरीर सक्रिय रहता है । हम बीमारियों से बचे रहते हैं। हमारा स्वास्थ्य सही रहता है इससे हम अपना अधिक से अधिक समय अपने कार्यों में लगाते हैं।
ओझिमा के प्रशिक्षक प्रवेश सहगल ने लोगो को प्राणायाम के आसनों को कराया और कुछ विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में भी सिखाया प्राणायाम के विषय और उसके महत्व को भी बताया।
योग शिविर के उपरांत ग्राम रोजगार सेवक श्री बृजलाल जी ने स्वयं सहायता समूह के बारे में विद्यार्थियों को बताया की इसका संगठन कैसे किया जाता है समूह का बैंक खाता कैसे खुलता है। उस पैसे से कैसे रोजगार शुरू करते हैं इत्यादि के बारे में बताया। समूह की सभी महिलाओं का परिचय विद्यार्थियों से कराया। विद्यार्थियों ने महिलाओं से प्रश्न भी किया जिसका जवाब बृजलाल और महिलाओं ने दिया।
इस योग शिविर में समाज कार्य विभाग की प्रो. निमिषा गुप्ता, डॉ अनिल कुमार ओझिमा प्रशिक्षक प्रवेश सहगल तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी शोधार्थी प्रभंजन कुमार एवम कोटवां गांव की महिलाएं शामिल हुई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks