आम आदमी पार्टी पूर्व सैनिक विंग रीवा का होगा संगठनात्मक विस्तार -कैप्टन राज द्विवेदी

आम आदमी पार्टी पूर्व सैनिक विंग रीवा का होगा संगठनात्मक विस्तार -कैप्टन राज द्विवेदी

आम आदमी पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ इकाई रीवा के जिला अध्यक्ष कैप्टन राज द्विवेदी के नेतृत्व में पूरे जिले के अंदर पूर्व सैनिक विंग का विस्तार किया जाएगा जिससे जिले के समस्त पूर्व सैनिक उनके परिजन वीर नारियां एवं परिजन तथा पैरा मिलिट्री फोर्सेज एवं उनके परिजनों को पूर्ण रूप से आम आदमी पार्टी से जोड़ा जाए और सभी पूर्व सैनिक आम आदमी पार्टी की विचारधारा से ओतप्रोत है और निश्चित रूप से बदलाव चाहते हैं इस आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों का बहुत बड़ा योगदान होगा !
कैप्टन राज द्विवेदी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बुधवार को पंजाब प्रदेश के विधायक एवं मध्य प्रदेश चुनाव सह प्रभारी श्री दिनेश चड्डा एवं श्रीमती रानी अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी द्वारा संभाग के सभी पदाधिकारियों की मीटिंग में निर्देश देते हुए कहा कि अब प्रकोष्ठ को विस्तार करना होगा जिससे जिले में एक अच्छा संगठन तैयार हो सके! उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कैप्टन राज द्विवेदी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री अविनाश झा जी एवं श्री राम विशाल विश्वकर्मा प्रदेश संयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी पूर्व सैनिक विंग से संपर्क कर इस विषय पर चर्चा किए और आगामी माह के अंत तक पूरे जिले में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा जिससे हमारे समस्त जिले के पूर्व सैनिक एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना कीमती समय और योगदान कर सके जिससे हमारे जिले में एक अच्छी ताकत और ऊर्जा मिल सके! गौरतलब है कि जिले के अंदर भारतीय सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक मिलाकर तकरीबन 15000 से ज्यादा पूर्व सैनिक निवासरत हैं और पूर्व सैनिकों की ताकत को पूरा भारत जानता है जंतर मंतर पर पिछले 80 दिनों से वन रैंक वन पेंशन से संबंधित आंदोलन चल रहा है और इस बार के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वह बदलाव चाहते हैं क्योंकि उनके कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश एवं भारत सरकार बिल्कुल नहीं कर रही है जिसमें से प्रमुख रूप से नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड में निवासरत समस्त पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों को संपत्ति कर देना पड़ रहा है और नए संपत्ति कर के तहत उनको कोई छूट नहीं दी जा रही है इस मुद्दे को आम आदमी पार्टी शासन और प्रशासन के माध्यम से मांग करेगी कि नगर निगम द्वारा पूर्व सैनिकों को छूट दी जाए इसी कड़ी में हमारे पूर्व सैनिकों को 6% छूट मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुलिस की नौकरी के लिए किया गया था लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने इस कोटे को बंद कर दिया है और अब एक सामान्य प्रक्रिया में ही उसकी भर्ती होगी जिससे हमारे पूर्व सैनिकों के मोरल पर असर पड़ा है उनको नौकरी नहीं मिल रही है और सभी पेंशन से अपने परिवार का पोषण कर रहे हैं मध्य प्रदेश सरकार को चाहिए कि पूर्व सैनिकों को पूरी सुविधा दिया जाए इस विषय को भी आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से लड़ाईया लड़ेगी और जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी इस पूर्व सैनिक कोटा को बहाल किया जाएगा! कैप्टन राज द्विवेदी जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक विंग इकाई रीवा ने एक प्रश्न के उत्तर में कैप्टन राज द्विवेदी जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी ने कहा कि इसी के साथ साथ भूतपूर्व सैनिक अंशदाई स्वास्थ्य योजना रीवा के माध्यम से रेफरल केस जबलपुर रेफर किया जाता है जो परिजनों को ले जाने और लाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है आम आदमी पार्टी पूर्व सैनिक विंग शासन और प्रशासन से मांग करती है की रीवा टाउन के अंदर ईसीएचएस के द्वारा इंपैनलमेंट हॉस्पिटल रीवा में किया जाए जिससे रीवा अस्पताल में ही उसका पूरा इलाज हो सके इस विषय को बड़ी गंभीरता से आम आदमी पार्टी पूर्व सैनिक विंग पूरे जोर से उठाएगी इसी के साथ साथ जितने भी ब्लॉक और सुदूर क्षेत्रों में हमारे पूर्व सैनिक भाई अपने परिजनों के साथ रहते हैं उनके लिए मोबाइल कैंटीन सेवा कराने के लिए भी पूरा जोर लगाएगी जिससे सीएसडी कैंटीन की मोबाइल सेवा से उनको पूरा सामान मिल सके क्योंकि जिला मुख्यालय से दूरदराज क्षेत्रों के पूर्व सैनिक सीएसडी कैंटीन का पूरा लाभ नहीं उठा पाते हैं इस विषय को भी बड़ी गंभीरता से पूर्व सैनिक विंग उठाएगा इसी कड़ी में मीडिया द्वारा एक प्रश्न पूछे जाने पर अपने उत्तर में कहा की वीर नारियों का सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य है जो जिले के अंदर विभिन्न ऑपरेशन में विभिन्न युद्धों में अपना सर्वोच्च बलिदान कर मातृभूमि की रक्षा में शहीद हो गए ऐसे वीर शहीद के नाम का नामकरण गांव अथवा शहर के चिन्हित स्कूलों कॉलेजों और सरकारी इमारतों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाए जिससे आने वाले भविष्य में आने वाले नई पीढ़ी को एक अच्छा उदाहरण पेश हो सके और प्रेरणा स्रोत बन सके अभी तक रीवा टाउन के किसी भी चौराहे अथवा मार्ग को किसी भी शहीद के नाम अंकित नहीं किया गया है आम आदमी पार्टी पूर्व सैनिक विंग शासन और प्रशासन से डिमांड करेगी की नगर पालिक निगम को निर्देश दिया जाए कि अब तक सबसे बड़ा ऑपरेशन 1971 के अंदर भारत पाकिस्तान युद्ध में हमारे जिले के कई रणवाकुरो ने मातृभूमि की रक्षा करते करते अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया है इस ऐतिहासिक युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले उन तमाम शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाए और इसी के साथ साथ प्रत्येक मुख्य चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाई जाए और उनके नाम की पट्टीका लगाई जाएं जिससे गली और चौराहा रोड शहीदों के नाम पर जाने जाएं गौरतलब है कि 1962 भारत चीन युद्ध 1965 भारत पाक युद्ध और 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध जहां बांग्लादेश का जन्म हमारे योद्धाओं ने कराया था ऐसे ऐतिहासिक युद्ध के अंदर जितने भी हमारे शहीद सैनिक हुए हैं उनके नामकरण रखा जाए जिससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks