राष्ट्रीय समता पार्टी डीपी की देखरेख में एक सर्वदलीय बैठक,वाराणसी मे संपन्न हुई

राष्ट्रीय समता पार्टी डीपी की देखरेख में एक सर्वदलीय बैठक,वाराणसी मे संपन्न हुई

आज दिनांक 17 मई 2023 को जनपद वाराणसी के शिवपुर विधानसभा के दानूपुर ग्राम सभा के बगीचा ढाबा में राष्ट्रीय समता पार्टी डीपी की देखरेख में एक सर्वदलीय बैठक, श्री पुनवासी राम प्रजापति की अध्यक्षता एवं श्री संतोष कुमार प्रजापति (सदस्य भारतीय कुंभकार संघ) के आवाहन पर संपन्न हुई, जिसमें पांच पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि ने भाग लिया,

  1. राष्ट्रीय समता पार्टी डीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन राजकुमार 2. समझदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजी सतीश सतीश चंद्र प्रजापति
  2. राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के प्रतिनिधि
  3. लोकप्रिय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मंगला प्रसाद प्रजापति उर्फ बाबा जी 5. भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार
    सभी ने अपने अपने सुझाव दिए, तथा एक मोर्चे का गठन किया गया, तथा मोर्चे का नाम संयुक्त मोर्चा रखा गया! राष्ट्रीय समता पार्टी डीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन राजकुमार ने बताया की यह मोर्चा 2024 और 2027 के लिए बनाया जा रहा है, यह मोर्चा समाज हित और देश हित के लिए कार्य करेगा ! सभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि सहमति से लोक सभा चंदौली का संयुक्त मोर्चे का प्रत्याशी डॉक्टर राम गोविंद को घोषित किया गया ! जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे, श्री आदर्श प्रजापति प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय समता पार्टी डीपी, श्री अशोक कुमार प्रजापति मंडल महासचिव राष्ट्रीय समता पार्टी डीपी, श्री रोहन राज प्रजापति, श्री अवध प्रजापति, श्री आशीष प्रजापति, श्री राम करण प्रजापति, श्री चंदन महाकाल प्रजापति, श्री विष्णु विश्वकर्मा, श्री पप्पू प्रजापति, श्री विकास प्रजापति, श्री मंगला यादव एवं राम जी चौहान उपस्थित थे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks