*झारखंड बलियापुर के दैनिक भास्कर के पत्रकार प्रवीर कुमार महतो को बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली।*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने इस घटना का किया कड़ी निंदा।*

नई दिल्ली– पत्रकार प्रवीर महतो को बरियापुर बाजार में गोली मारे जाने की घटना पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश में कोई भी पत्रकार सुरक्षित नहीं सत्ता में बैठे हुए लोग जानबूझकर पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को लागू नहीं करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि देश में निशुल्क जनकल्याण एवं देश सेवा के लिए काम करने वाले पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को टारगेट बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक योजना के तहत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के अभिव्यक्ति पर कुठाराघात किया जा रहा है पत्रकारों में दहशत पैदा करके भ्रष्टाचारी अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं जो कदापी होने नहीं दिया जाएगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने बताया कि पत्रकार प्रवीर महतो अपने घर रघुनाथपुर जा रहे थे. तभी बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर के सामने अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. जिससे वह अपने बाइक से गिर पड़े. इसकी सूचना पर बलियापुर थाना प्रभारी पंकज कुमार वर्मा घटनास्थल पहुंचे. गंभीर स्थिति में उन्हें बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हैं।
उन्होंने कहा कि हर कीमत पर अपराधियों की गिरफ्तारी करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने बिहार झारखंड के सभी पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू कराने एवं सभी राज्यों में मीडिया कल्याण बोर्ड की स्थापना कराने की मांग को लेकर आप लोगों को संगठित होना होगा और सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना होगा।
उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं एवं पत्रकार संगठनों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने लेटर पैड पर पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए पत्राचार करें।
उन्होंने भारतीय मीडिया फाउंडेशन बिहार एवं झारखंड के मीडिया अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सरकार को पत्र लिखें।