बिना दुल्हन लिए लौटी बारात,डी जे बना बबाल

बिना दुल्हन लिए लौटी बारात,डी जे बना बबाल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । डीजे पर लड़की लंदन से लाएंगे… गाने को लेकर बवाल हो गया। बाराती-घराती आपस में भिड़ गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस दूल्हा के भाई व भांजे को ले आई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद शादी नहीं हुई है। हालांकि दोनों पक्ष का समझौता हो गया है। बाद में बात इतनी बिगड़ गई कि शादी भी टूट गई। बिना दूल्हन लिए बारात चली गई।
कोतवाली नगर के मोहल्ला किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात को बारात आई हुई थी। बारात जीटी रोड मानपुर स्थित कांशीराम कालोनी से आई थी। लड़की पक्ष जिला मैनपुरी थाना कुरावली के मोहल्ला कानूनगो के रहने वाले है। वह लोग सीधे गेस्ट हाउस पहुंच गए थे। सोमवार रात लगभग 12 बजे डीजे पर गाना बज रहा था। अपने मनपसंद का गाना बजाने को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में पिटाई के बाद जमकर कुर्सियां फिंकना शुरू हो गईं। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसआई रीतेश ठाकुर व फोर्स ने दूल्हे के भाई और भांजे को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। एसएचओ नगर सुधीर सिंह ने बताया कि गाने को लेकर झगड़ा हुआ। लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks