किसके संरक्षण में होता है अवैध मीट का व्यापार

लोनी। हिण्डन एयरक्राफ्ट अधिनियम लागू होने के बाद क्षेत्र में अवैध मीट का व्यापार आखिरकार किसके संरक्षण में किया जा रहा है?
आपको बता दें कि लोनी क्षेत्र में सैकड़ों मीट की अवैध दुकानों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें थाना लोनी कोतवाली अंतर्गत नसबंदी कॉलोनी में “नदीम कुरैशी” नाम का व्यक्ति कॉलोनी में सभी मीट की दुकानों से पैसे इकट्ठे करके संरक्षण देने वाले को देता है। जिसके दम पर अवैध रूप से मीट की दुकानों का संचालन किया जाता है। आखिरकार क्या भूमिका है “नदीम कुरैशी” की? इस शख्स पर संबंधित अधिकारी या विभाग कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं?
जबकि स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी इस अवैध मीट व्यापार का खुलकर विरोध कर चुके हैं। अहम बात यह है कि प्रत्येक दुकान पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। जो बच्चों और महिलाओं पर हमला करते रहते हैं। साफ – सफाई और नियम कानून की धज्जियां आखिरकार किस के दम पर उड़ाई जा रही है, कौन है अवैध मीट व्यापार का संरक्षककर्ता? यह एक बड़ा सवाल बन गया है। शासन – प्रशासन से जुड़ा हुआ कौन है सरक्षण देने वाला, किस – किस को बांटा जाता है इकट्ठा किया गया पैसा? जल्द ही होगा करोड़ों रुपए की अवैध वसूली का खुलासा। हमारें माध्यम से…!
– मौसम खान (पत्रकार)