सर्पदंश से किशोर की जान गई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अमांपुर, । सांप के डसने के कारण एक किशोर की मौत हो गई।
अमांपुर कस्बा क्षेत्र के नगला मैय्या गांव में सोमवार को सर्पदंश से अर्पित सोलंकी (17) पुत्र मुनेंद्र सोलंकी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शाम को अपने मूंगफली के खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।