एटा ~ थाना बागवाला पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनांक 09.05.2020 को वादी श्री योगेन्द्र कुमार पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम ओंन थाना बागवाला द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 09.05.2020 को ही वादी तथा अन्य मजदूर मनरेगा योजना के तहत गांव में तालाब खुदाई का कार्य कर रहे थे, तभी गांव के ही राजू उर्फ राजकुमार, अमर प्रताप सिंह पुत्रगण हाकिम सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, उजागर सिंह, प्रेमचंद तथा सौदान सिंह पुत्रगण रामवीर सिंह एक राय होकर आए और लाठी डंडों व सरिया से वादी और अन्य मजदूरों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस सूचना पर थाना बागवाला पर *मुअसं -118/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 506, 188 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना में फरार चल रहे अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला विपिन कुमार त्यागी को निर्देशित किया गया। दिनांक 21.07.2020 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना बागवाला पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों प्रेमपाल, सौदान सिंह तथा उजागर सिंह को वाहनपुर तिराहे के पास से समय करीब 07.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता:-
- प्रेमपाल पुत्र रामवीर निवासी ओंन थाना बागवाला एटा।
2- सौदान सिंह पुत्र रामवीर निवासी ओंन थाना बागवाला एटा।
3- उजागर सिंह पुत्र रामवीर निवासी ओंन थाना बागवाला एटा।
नोट:- थाना बागवाला पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में नामजद दो अन्य आरोपियों नरेन्द्र पुत्र रामवीर निवासी ओंन थाना बागवाला एटा तथा अमरप्रताप पुत्र हाकिम सिंह निवासी ओंन थाना बागवाला एटा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- थानाध्यक्ष विपिन त्यागी
- उपनिरीक्षक नवल सिंह
- मुख्य आरक्षी श्यामवीर सिंह
- आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार
- आरक्षी अनुज कुमार
