सपा प्रत्याशी काजल निषाद और उनके समर्थकों ने लगाया धांधली का आरोप

सपा प्रत्याशी काजल निषाद और उनके समर्थकों ने लगाया धांधली का आरोप
लोकतंत्र के महापर्व में ‘चूक’ से फैला आक्रोश

~प्रत्याशियों ने धांधली का आरोप लगाया, हंगामा~
गोरखपुर। विवि के बैडमिंटन हाल में मतगणना के दौरान वार्ड 19 गोपालपुर बूथ पर हंगामा हो गया। निर्दल प्रत्याशी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाने लगे। इसका विरोध बसपा प्रत्याशी के एजेंट ने किया। उसके बाद सब भड़क गए। पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के मतगणना एजेंट को बचाया। सातवें चक्र में वसुंधरा इन्क्लेव बूथ की मतगणना हुई। यहां 514 वोट पोल हुए थे। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह को चार और अंजना शंकर को एक मत मिले। जबकि इस केन्द्र पर आप को 336 और कांग्रेस को 117 मत मिले थे।

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। प्रशासन चूक बता रहा है और सपा धांधली। दिन भर शांतिपूर्ण चली मतगणना में इससे देर शाम आक्रोश फैल गया। सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाकर आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गया। हालांकि प्रशासन और कुछ नेताओं की वजह से मामला बिगड़ने से बच गया। सपा के पुन मतगणना की मांग को प्रशासन ने खारिज कर दिया।

तकरीबन 19 चक्र की मतगणना तक सब कुछ शांत रहा। इसके बाद 20-21 और 22वें चक्र की मतगणना हुई और जब परिणाम प्रसारित किया गया तो सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के होश उड़ गए। जो आंकड़े बताए गए उसके मुताबिक कुल पड़े मतों से मतगणना में प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या एक लाख अधिक हो गई।

सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास जाकर आपत्ति दर्ज कराई। पर्यवेक्षक संदीप कौर ने आंकड़ों को चेक किया। प्रशासन ने जो चूक बताई उन्हें भी वही मिली। इस बीच पुलिस से कुछ लोगों की धक्का-मुक्की हो गई जिसके बाद बात बढ़ गई। सपा और आप ने प्रार्थना पत्र देकर पुनर्मगणना की मांग की। अफसरों ने उसे खारिज कर दिया और चूक को सुधार कर परिणाम घोषित कर दिया। सपा कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। हालांकि प्रशासन के समझाने के बाद माने और चले गए।

रो पड़ीं काजल काजल निषाद ने प्रशासन पर अपने समर्थकों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए वह फफक पड़ीं। कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री के इशारे पर निषाद समाज की बेटी को मेयर नहीं बनने दे रहा है।

उरुवा में हारे भाजपा प्रत्याशी ने किया सड़क जाम

भर्रोह। गोला में वीएसएवी इंटर कालेज में बने मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार पर उरुवा नगर पंचायत के हारे भाजपा प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ साढ़े चार घंटे तक धरना दिया। वह लोग मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पुन मतगणना की मांग कर रहे थे। थोड़ी देर के लिए उन्होंने कौड़ीराम मार्ग को भी जाम रखा। हालांकि पुलिस की सक्रियता से जाम हटा और वे सड़क के किनारे धरने पर बैठे रहे। करीब पांच घंटे वे लौट गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks