सिकंदराराऊ में फर्जी मतदान करते हुए पकड़े, रिपोर्ट योगेश मुदगल

हाथरस। सिकंदराराऊ में 20 से अधिक युवकों फर्जी मतदान करने के आरोप में पुलिस ने चुनाव संपन्न होने तक कोतवाली में बिठाए रखा। मतदान का समय पूरा होने के बाद शाम को उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं, सभासद पद के प्रत्याशी द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाकर मतदान करने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह मौके से फरार हो गया।