मतदान केंद्रों पर रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण किया और दिया गया निर्देश

राजेश कुमार शास्त्री

मतदान केंद्रों पर रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण किया और दिया गया निर्देश

सिद्धार्थनगर ।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें नगर निकाय चुनाव-2023 को कराने हेतु मतदान केंद्रों पर रवाना हो रही पोलिंग पार्टियाँ का निरीक्षण किया तथा संबन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

आज 10 मई को नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत संजीव रंजन, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों पर जनपदीय पुलिस बल व पैरामिलिट्री बल के साथ रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों को कलेक्ट्रेट परिसर सिद्धार्थनगर से नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर, नगर पंचायत उसका बाजार, नगर पंचायत कपिलवस्तु के लिए, तहसील परिसर बांसी से नगर पंचायत बांसी के लिए, तहसील परिसर शोहरतगढ़ से नगर पंचायत शोहरतगढ़ व नगर पंचायत बढ़नी बाजार, तहसील परिसर इटवा से नगर पंचायत इटवा व नगर पंचायत बिस्कोहर तथा तहसील परिसर डुमरियागंज से नगर पंचायत डुमरियागंज, नगर पंचायत भारत भारी, नगर पंचायत बढ़नी चाफा के चुनाव हेतु रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण किया गया तथा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक आदेश निर्देश दिया गया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks