
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार आज दिनांक 9/5/2023 को सोनभद्र के पत्रकार प्रवीण रघुवंशी के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के सवाल पर 5:00 बजे होंगे फेसबुक लाइव*
*सोनभद्र शक्ति नगर क्षेत्र में माफियाओं ड्रग्स माफियाओं भू माफियाओं एवं अंतर्राज्यीय तस्करों के ऊपर कार्रवाई न करने के सवाल पर सोनभद्र पुलिस के कार्य प्रणाली पर करेंगे चर्चा*।
नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार का आज 5:00 बजे फेसबुक लाइव कार्यक्रम होगा।
कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि सोनभद्र में पत्रकार प्रवीण रघुवंशी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 माफियाओं के खिलाफ एवं अंतर्राज्यीय तस्करों के खिलाफ लगातार खबरों के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं।
उनके द्वारा क्षेत्रीय पुलिस की मिलीभगत पर भी प्रकाश डाला गया था जिस पर बौखला कर पुलिस प्रशासन के द्वारा उल्टे ही पत्रकार प्रवीण रघुवंशी के ऊपर मुकदमा करा दिया गया पुलिस अपने निष्क्रिय कार्यप्रणाली को छिपाने के लिए पत्रकार के मनोबल को तोड़ने के लिए यह एफ आई आर कराया हैं। जिस मुद्दे को प्रेस काउंसिल आफ इंडिया सहित मानवाधिकार आयोग भारत सरकार, केंद्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार को पत्र भेजा जा रहा है।
उपरोक्त मुद्दों एवं पत्रकार उत्पीड़न के मामले को लेकर आज सायं काल 5:00 बजे भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी द्वारा फेसबुक लाइव कार्यक्रम चलाया जाएगा।