
भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन उप फोरम में सैकड़ों की तादाद में औरैया के ऑटो चालकों ने क्या सदस्यता ग्रहण
जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार रविंद्र कुमार जी बनाए गए BMF परिवहन फोरम औरैया के जिला अध्यक्ष।
नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली से राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी जी ने बताया कि औरैया जिला में परिवहन फोरम का गठन किया गया है जहां पर सैकड़ों की तादाद में चालकों ने भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम में अपनी आस्था व्यक्त की है।
उन्होंने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम का बढ़ता कारवां पूरे देश प्रदेश में मजबूत हो रहा है इससे कुछ लोगों की टेंशन बढ़ गई है।
खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसे संस्कृति का अनुसरण करते हुए अनाप-शनाप बयानबाजी करने वाले लोगों की तादाद बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के हाईकमान का निर्देश मिलते ही विश्व राज्यों से ऐसे विरोधियों को कोर्ट से नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा।
पुरे प्रदेश के समस्त चालकों से अपील करते हुए कहा कि आप निरंतर अपने कार्य में लगे रहे जंग का ऐलान हो चुका है अब आपके मौलिक अधिकारों की लड़ाई ग्राउंड लेवल पर लड़ी जाएगी।
औरैया जिला के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार जी ने कहा कि बहुत सारे संगठनों को देखा गया लेकिन भारतीय मीडिया फाउंडेशन की परिवहन फोरम ने चालकों के हित के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है अब प्रदेश के सभी चालक गण परिवहन फोरम से जुड़कर अपने अधिकारों की लड़ाई को लड़ेंगे।