डीएम-एसएसपी ने देखे मतदान केन्द्र, रिपोर्ट योगेश

एटा/जैथरा। निकाय चुनाव को लेकर रविवार अपरान्ह में नगर पंचायत जैथरा के बूथ संख्या 05, 03, 10 प्राथमिक पाठशाला जैथरा द्वितीय का डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदयशंकर सिंह ने निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि बूथ पर मतदाताओं के लिए रैंप, शौचालय, छाया, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत आदि किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने अध्यक्ष, सदस्य पद से निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों, लोगों के साथ बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रचार के लिए जो भी गाड़ी प्रयोग की जाए, उसकी अनुमति अवश्य ली जाए। प्रत्याशी, समर्थक नौ मई को शाम 06 बजे तक ही प्रचार कर सकेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks