05 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 1140 रुपये, तास के पत्ते बरामद

एटा ~ थाना मारहरा पुलिस की छापामारी, चेकिंग के दौरान 05 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 1140 रुपये, तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा पांच जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 19.07.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पाँच जुआरियों को मोहल्ला कायस्थान साईं की तकिया के पीछे से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी तथा मौके से *कुल 1140 रुपये* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु०अ०सं० 139/2020 धारा 13 जुआ एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- छोटे पुत्र राजू राठौर निवासी ग्राम कायस्थान, थाना मारहरा एटा।
2- रमेश पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त।
3- कन्हैया पुत्र रामबाबू तेली उपरोक्त।
4- रामसेवक पुत्र लाखन सिंह निवासी ब्रह्मपुरी मारहरा एटा।
5- राहुल कुमार पुत्र सूरजपाल निवासी उपरोक्त।

बरामदगी
1- 1140 रुपये, ताश पत्ते

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उपनिरीक्षक बलवंत सिंह
2- आरक्षी राहुल देव
3- आरक्षी हर्ष तोमर
4- आरक्षी सचिन अत्रि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks