// हत्या के प्रयास के मामले में 4 वर्ष से फरार 2 हज़ार के इनामी को बंशिया पुलिस ने पकडा //
अखिलेश पटेरिया(ब्यूरो चीफ) – दैनिक समय जगत भोपाल/दैनिक मारुती एक्सप्रेस सतना

छतरपुर।हत्या के प्रयास के मामले में 4 वर्ष से फरार 2 हज़ार के इनामी को बंशिया पुलिस ने पकडा।पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा सभी थाना प्रभारीगणों को पुराने लंबित/गंभीर मामलों के निराकरण हेतु निर्देषित किया गया है। जिसके पालन में थाना बंशिया पुलिस द्वारा थाना के चार वर्ष पूर्व से लंबित अपराध क्रमांक 12/19 धारा 307,294,34 IPC,25,27 आर्म्स एक्ट के मामले में अमित सांघी के मार्गदर्शन मे एसडीओपी लवकुशनगर पी.एल प्रजापति के निर्देशन में थाना बंशिया पुलिस द्वारा थाना के चार वर्ष पूर्व से लंबित अपराध क्रमांक 12/19 धारा 307,294,34 IPC,25,27 आर्म्स एक्ट के घटना दिनांक से फरार 2 हज़ार रुपये के इनामी आरोपी आशीष शास्त्री पिता विशंभर दयाल शास्त्री उम्र 34 साल निवासी अंसारी मोहल्ला थाना मौ जिला भिण्ड को दिनांक 6/5/23 को जिला भिण्ड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी वंशिया उप निरीक्षक मनोज गोयल, प्रधान आरक्षक 1077 लाल्जा प्रसाद ,आर 816 अमित शर्मा, आर 372 हेमंत, आर. 330 राजाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जहा से आज आरोपी को न्यायालय के समक्ष पुलिस द्वारा पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।