भाजपा विकास कार्य में नहीं करती भेदभाव- सांसद, रिपोर्ट योगेश मुदगल


एटा। रविवार को कस्बा के रानी अवंती बाई इंटर कालेज में भाजपा का मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद राजवीरसिंह उर्फ राजू भैया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।
संासद ने कहा, कि भाजपा किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है। सर्वसमाज के हित में ईमानदारी से विकास करती है। पार्टी ने हर समाज के लोगों को मुख्य धारा में जोडने का काम किया है। उन्होने भाजपा प्रत्याशी राजनश्री के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा, कि जब मारहरा नगर पालिका में भाजपा का चेयरमेन होगा, तो सरकार की सभी योजनाओं को पात्रों को शत- प्रतिशत लाभ मिलेगा।
विधायक वीरेन्द्रसिंह लोधी ने कहा, कि मारहरा नगर पालिका पर पिछले तीन दशकों से सपा का कब्जा रहा है, लेकिन विकास के नाम पर यहां कोई कार्य नहीं किया गया। सरकार की योजनाओं का किृयान्वन भी सही ढंग से नहीं किया गया। उन्होने मतदाताओं से मतदान के दिन भाजपा के पक्ष मंे भारी मतदान करने की अपील की।
चुनाव प्रभारी गौरीशंकर शर्मा, अरविंद गोयल आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, ब्लाक प्रमुख पुष्पेंद्र राजपूत, ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत,राहुल भारद्वाज, गौरव गुप्ता, संतोष चौहान, डा0 आरएस सागर, अजय गुप्ता, मुकेश लोधी, केपीसिंह, युवराजेन्द्र मिश्रा, गुलजारीलाल वर्मा, सकलैन कुरैशी, मुकेश राजपूत, इलियास कुरैशी, अशोक सक्सैना, डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।