महापौर पद के लिए बीजेपी से उम्मीदवार महंत गिरीशपति त्रिपाठी के समर्थन में उतरा कवियों का प्रतिनिधि मण्डल

अयोध्या।
महापौर पद के लिए बीजेपी से उम्मीदवार महंत गिरीशपति त्रिपाठी के समर्थन में उतरा कवियों का प्रतिनिधि मण्डल। साकेतपुरी कालोनी स्थित अनंत शिखर ट्रस्ट के भवन के सभागार में ट्रस्ट के चेयरमैन आर.पी. पाण्डेय ( वैद्य जी ) के निर्देशन में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रसिद्ध कवियों ने बांधा समां। आयोजित विशाल गोष्ठी सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थिति कवियों में शैलेन्द्र पाण्डेय “मासूम”, अशोक टाट्म्बरी, सुनीता पाठक “आभा”, कात्यानी उपाध्याय अजय उपाध्याय, वेद प्रकाश “प्रचण्ड” अपर्णा जायसवाल अविरल, टनाटन बस्तवी, महाकवि त्रिफला जी आदि ने कहा भगवान राम की अयोध्या बीजेपी के लिए बन रही अभेद्य दुर्ग। गोष्ठी में मौजूद सैकड़ों की तादात में पहुंचे लोगों व मतदाताओं से एडवोकेट राकेश तिवारी वैद्य, डा अनुपम पाण्डेय, शरद पति त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, बृजेन्द्र दुबे, देवेश मिश्रा समेत चाणक्य परिषद व अन्य कई गैर राजनीतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी बीजेपी प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी के समर्थन में वोट करने की करी अपील।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks