वांछित चल रहा आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, पूर्व रंजिश के चलते मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत *मुअसं- 118/2020 धारा 307, 323, 504, 506 भादंवि* की घटना में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 19.07.2020 को वादी श्री रामदास पुत्र मुक्तायल सिंह निवासी ग्राम चुरैथा थाना रिजोर एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 16.07.2020 को पूर्व मुकदमेबाजी को लेकर गांव के ही सतनेश व सत्यप्रकाश पुत्र राजवीर सिंह ने वादी के साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया जिससे वादी बाल-बाल बचा है। इस सूचना पर थाना रिजोर पर *मुअसं- 118/2020 धारा 307, 323, 504, 506 भादंवि* बनाम सतनेश व सत्यप्रकाश पुत्रगण राजवीर सिंह निवासी ग्राम चुरैथा थाना रिजोर एटा पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर को निर्देशित किया गया। दिनांक 20.07.2020 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी सतनेश को फफोतू तिराहे के पास से समय करीब 06.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- सतनेश पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम चुरैथा थाना रिजोर एटा

बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह
2- उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार
3- आरक्षी विनीत कुमार
4- आरक्षी दीपक कुमार
5- आरक्षी विक्रांत
5- आरक्षी चालक कृष्णपाल सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks