नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु प्रेक्षक एटा पहुंचे

एटा, 07 मई 2023 (सू0वि0)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने सूचित किया है कि मा0 आयोग द्वारा नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय आई0ए0एस0 विशेष सचिव सहकारिता विभाग (कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा) उत्तर प्रदेश शासन को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के तहत जनपद एटा हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक महोदय 06 मई को शाम 06 बजे एटा में आ चुके हैं। प्रेक्षक महोदय दिनांक 13 मई 2023 मतगणना की समाप्ति तक लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस सूट संख्या 01 में रहेंगे। जिनका मोबाइल नंबर 8923701964 लैंडलाइन नंबर 05742297254 है।