अनुसूचित समाज करेगा प्रत्यासी के भाग्य का फैसला

अलीगंज पालिका चुनाव।*
  *अति आत्म विश्वास कही न ले डूबे प्रत्याशियों को।*
  *वोट के ठेकेदार हावी।*
*अनुसूचित समाज करेगा प्रत्यासी के भाग्य का फैसला।*
एटा-निकाय चुनाव की तिथि के नजदीक आते ही अलीगंज पालिका चुनाव चरम पर आ गया है, भाजपा और बसपा के प्रत्यासी अति आत्म विश्वास के चलते अपनी अपनी जीत का दावा करने से पीछे नही हट रहे हैं।बताते चले कि अलीगंज में नगर पालिका में लगभग 27 हजार मतदाताओ में 2 तिहाई हिन्दू और एक तिहाई अल्पसंख्यक समाज, प्रत्यासी के भाग्य का फैसला करेंगे।भाजपा प्रत्यासी सुनीता गुप्ता के सारथी बने क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के अलावा पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू भैया,सांसद मुकेश राजपूत के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव को जिताने के लिए प्रयासरत हैं।वही बसपा प्रत्यासी जुनैद मियां बसपा के पारंपरिक वोट के साथ अपने अल्पसंख्यक समाज के बल पर चुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं।सबसे महत्वपूर्ण मामला यह है, कि पूरी नगर पालिका के वोटों की संख्या में यादव मतदाता लगभग साढ़े सात सौ (750)ही हैं, पर हर यादव नेता भाजपा,और बसपा को जिताने का ठेका ले रहे हैं, यह हास्यापद नजर आ रहा।इधर ब्राह्मण,शाक्य,लोधे राजपूत,वैश्य,क्षत्रिय, मतदाताओं के बल पर भाजपा भी अपनी चुनावी वैतरणी को पार मानकर चल रही है।अब अगर पूरे नगर पालिका चुनाव पर एक नजर डाली जाये, तो नगर में कांग्रेस से राहुल गुप्ता, आम आदमी पार्टी से संजय यादव,सपा से इदरीश मेवाती का बेटा बंटी मेवाती चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।यहां पर यदि ये बात उजागर की जाए कि सपा प्रत्यासी बंटी मेवाती की मेव कोम का ही लगभग 2500 ढाई हजार मतदाता खुद का है, और वैश्य समाज का भी लगभग 4 हजार मतदाता आंकड़ों के हिसाब से है।इन परिस्थितियों में बसपा प्रत्यासी किस आधार पर अपनी जीत को पक्का मानकर चल रहे।दूसरी तरफ भाजपा प्रत्यासी के सामने भी वैश्य वर्ग का प्रत्यासी मैदाने जंग में डटा हुआ है, यादव खुद प्रत्यासी है,आम आदमी पार्टी से।फिर यह चुनाव इतना आसान कैसे है,यह विचारणीय पहलू है।अगर नगर का मेवाती एक घाट होकर सपा प्रत्यासी बंटी मेव को वोट कर देता है, और सपा का पारंपरिक वोट यादव भी बंटी को वोट करता है, तो यह लड़ाई भाजपा सपा के मध्य होती नजर आ रही है।लेकिन एक बात बिल्कुल स्पष्ट है, कि अलीगंज नगर पालिका के अध्यक्ष को कुर्सी पर बिठाने में अनुसूचित जमाज का वोट निर्णायक भूमिका निभाएगा।कुल मिलाकर अलीगंज नगर पालिका चुनाव में मतदाता क्या निर्णय लेकर मतदान करेगा यह 13 मई को ही पता लगेगा।विचार देवेंद्र शर्मा देवू।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks