बसपा सुप्रीमो ने मारा भाजपा के नहले पर दहला

बसपा सुप्रीमो ने मारा भाजपा के नहले पर दहला

मीरा गांधी को बहुजन समाज पार्टी का समर्थन

एटा (सम्वाददाता)। नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने येन केन प्रकारेण चुनाव जीत लेने की रणनीति बना ली थी। लेकिन इस चुनाव में एमएलसी चुनाव वाली तैयारियां इसलिए धरी रह गई क्योंकि कई पत्रकारों ने समाचार छापकर भाजपा द्वारा पर्चा न भरने देने की शंका जाहिर कर दी थी। फिर दूसरी चाल यह चली गई कि पर्चा भरने की अंतिम तारीख के बाद बसपा प्रत्याशी को भाजपा की सदस्यता दिला दी गई। बसपा प्रत्याशी को भाजपाई बना लेने से बसपा के टिकट वितरण कर्ताओं की घोर बदनामी हुई और जनपद के बसपाई तिलमिला कर रह गये।
बसपा के जिला अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद मुनकाद अली, आगरा, अलीगढ़, बरेली मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज सूरज सिंह, अलीगढ़ मंडल के सैक्टर प्रभारी अशोक सिंह, बिजेंद्र विक्रम सिंह एवं राजवीर सिंह पूर्व मंत्री की सहमति से नगर पालिका चेयरमैन चुनाव के अंतिम दौर में निर्दलीय प्रत्याशी और निवर्तमान चेयरमैन मीरा गांधी को बसपा द्वारा समर्थन दिया है। पत्र में बसपा के वोटरों से मीरा गांधी के साथ मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
बसपा प्रत्याशी को पार्टी की सदस्यता दिलाते समय भाजपा के रणनीतिकारों ने यह नहीं सोचा होगा कि दांव इस कदर उल्टा पड़ेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks