उप निदेशक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मामले की जांच की, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,शीतलपुर की पंचायत पवांस में हुई गोकशी के बाद गुरुवार को पशुपालन विभाग के निदेशक एवं उप निदेशक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मामले की जांच की। सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम को सुरक्षा के बारे में निर्देश दिए। गोशाला से गायब हुए चार गोवंशों को खोज लिया गया है।
पशु पालन विभाग रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र निदेशक डॉ. तरुण कुमार तिवारी एवं पशुपालन विभाग अपर निदेशक योगेन्द्र सिंह पंवार ने संयुक्त रुप से पवांस गोशाला का निरीक्षण कर मामले की जांच की। गोशाला में नियुक्त केयर टेकरों की बारे में जानकारी की। जांच करने आए दोनों ही अधिकारियों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपिन तोमर ने बताया कि घटना से पहले गोशाला में कुल 83 गोवंश संरक्षित थे। गोकशी में 07 नर एवं 07 मादा सहित कुल 14 गोवंश को मौत के घाट उतारा गया है। 13 गोवंश भाग गये थे। इनमें से 04 गोवंश वापस आ गए। शेष 09 गोवंश को ढूंढा जा रहा है। इस प्रकार के प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पशु पालन विभाग निदेशक ने सभी गोशसालाओं की सूची पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं प्रत्येक गोशालाओं में प्रतिदिन पीआरवी/लैपर्ड भ्रमण किए जाने, गोशालाओं में दूरभाष व्यवस्था, रात को चौकीदार रखने के साथ गोशालाओं में जीपीएस, इंटरनेट बेस सीसीटीवी कैमरा लगए लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह, एनआरएलएम उपायुक्त प्रतिमा निमेष आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।