संगठन विरोधी कार्यो में लिप्त एवं संगठन विरोधी कमेंट किए जाने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन वाराणसी जोन परीक्षेत्र के जोन अध्यक्ष मोहम्मद आदिल को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित।

लखनऊ -भारतीय मीडिया फाउंडेशन लखनऊ निकट मंत्री आवास स्थित कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय मैनेजमेंट कमेटी एवं कोर कमेटी तथा प्रदेश मैनेजमेंट कमेटी एवं प्रदेश कोर कमेटी के दिशा निर्देशानुसार भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पूर्व वाराणसी जोन अध्यक्ष मोहम्मद आदिल को संगठन से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया।
उन्होंने बताया कि मोहम्मद आदिल द्वारा पड़ाव क्षेत्र में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम कराया गया था जिसमें उन्होंने किसी भी प्रकार का विचार-विमर्श चंदौली संगठन से नहीं लिया सर्वोच्च मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारियों के द्वारा निर्देश दिए जाने पर भी उन्होंने जिला कमेटी एवं मंडल कमेटी को कोई तवज्जो नहीं दिया फिर भी कार्यक्रम में राष्ट्रीय हाईकमान के दिशा निर्देशानुसार सभी मीडिया अधिकारी एवं पत्रकार बंधु शामिल हुए कार्यक्रम स्थल पर समस्याओं का समाधान करना पड़ा कई राष्ट्रीय और प्रादेशिक मीडिया अधिकारी भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सम्मान में खड़े रहे मो आदिल को कई बार चंदौली कमेटी की ओर से कहा गया कि व्यवस्था को सुदृढ़ रखें कार्यक्रम स्थल का सही चयन करें लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया मनमाना तरीके से कार्यक्रम कराया फिर भी संगठन के कार्य को ध्यान में रखते हुए सभी मीडिया अधिकारी संस्थापक एके बिंदुसार जी के निर्देशानुसार मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पहुंचे और मोहम्मद आदिल का सम्मान भी किया।
कार्यक्रम समापन के बाद भी उन्होंने चंदौली जिला कमेटी और मंडल कमेटी से किसी भी प्रकार का विचार विमर्श नहीं किया किसी भी समस्याओं के समाधान पर उन्होंने कोई चर्चा परिचर्चा नहीं की न ही भारतीय मीडिया फाउंडेशन चंदौली के मासिक बैठक में उनकी उपस्थिति हुई बार-बार मासिक बैठक में शामिल होने की सूचना को भी उन्होंने इग्नोर किया कार्यक्रम में सहयोग का मुद्दा बनाकर संगठन के विरोध में कमेंट बाजी शुरू किया इसके पीछे उनका मनसा दूसरे संगठन में शामिल होना था और दूसरे संगठन का दामन थामने के बाद भारतीय मीडिया फाउंडेशन के विरोध में कमेंट करके अपने को चमकाना चाहते हैं यह जताना चाहते हैं कि वह भारत के सबसे योग्य पत्रकार एवं पदाधिकारी हैं।
संगठन विरोधी कार्यो में लिप्त पाए जाने और पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा की लड़ाई से पीछे हटने पर जिला कमेटी चंदौली एवं मंडल कमेटी वाराणसी के मासिक बैठक को इग्नोर करने पर बैठक में शामिल न होने पर बार-बार बैठक की सूचना को अनदेखी करने पर उन्हें 6 वर्ष के लिए संगठन से निष्कासित किया गया है।
उन्होंने बताया कि संगठन में किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए ही चंदौली एवं वाराणसी मंडल के मीडिया अधिकारियों की मासिक बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित कार्यालय पर प्रतिमाह के 1 तारीख को की जाती है।
अगर संगठन का कोई भी पदाधिकारी मंडल एवं जिला की बैठक में आकर अपनी समस्याओं को नहीं रखता है तो उसका जिम्मेदार भारतीय मीडिया फाउंडेशन नहीं है उसका जिम्मेदार वह स्वयं है ।
संगठन की ओर से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी ने संयुक्त रूप से बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है हम पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की आवाज को बुलंद करते हैं अगर इस लड़ाई में कोई तन मन धन से सहयोगी बनना चाहता है तो भारतीय मीडिया फाउंडेशन का दरवाजा उनके लिए सदा खुला हुआ है अगर कोई स्वार्थ सिद्धि के लिए संगठन जॉइन करता है तो ऐसे लोगों के लिए संगठन में कोई जगह नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह वाराणसी जोन परिक्षेत्र के जोन अध्यक्ष के पद पर योग्य साथी की नियुक्ति की घोषणा की जाएगी।