
व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मतगणना स्थल का निरीक्षण। , रिपोर्ट योगेश मुदगल
कासगंज,नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन २०२३ को संम्पन्न कराए जाने व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा कासगंज क्षेत्र अंतर्गत मंडी समिति में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए संम्बंधितों को आवश्यक निर्देश दिए , साथ ही इन दोनों अधिकारियों ने सहावर ,अमांपुर क्षेत्रांतर्गत भ्रमण के दौरान विभिन्न संवेदनशील बूथों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद थाना प्रभारी सहावर वह अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद मौजूद थे जिन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।