
जनपद सोनभद्र
थाना घोरावल पुलिस द्वारा लूट घटना में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 10370 रुपये बरामद- अवगत कराना है कि दिनांक 29.04.2023 को वादी रामबदन प्रसाद वैश्य पुत्र स्व0 जागबली वैश्य निवासी ग्राम फुटहड़वां थाना गढ़वा जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश द्वारा थाना घोरावल पर सूचना दी गयी कि शिवद्वारा इण्डियन बैंक से 99 हजार रुपये निकालकर बैग में रखकर घर जा रहे थे तथा बैग में पहले से 2500 रुपये पास बुक पैन कार्ड, आधार कार्ड था । दो मोटरसाइकिल पर चार व्यक्ति 1. बुद्धिराज पुत्र नन्हकू राम, 2. अजीत उर्फ नान्हक पुत्र मोती लाल निवासीगण ग्राम खुटहां थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, 3. राहुल पुत्र नन्दू, 4. राजेन्द्र पुत्र पुनवासी निवासीगण ग्राम भरकवाह थाना करमा जनपद सोनभद्र आये तथा मेरे पास रुपये से भरा बैग जिसमें कुल 101500 रुपये थे जिसे लूट कर भाग गये । वादी की सूचना के आधार पर थाना घोरावल पर मु0अ0सं0-68/2023 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त सनसनीखेज घटना के शीघ्र अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा घोरावल पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर विशिष्ट निर्देश दिये गये । अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.04.2023 को सिरसाई नहर के पास से उपरोक्त घटना में संलिप्त 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार गिया जा चुका है तथा अभियोग उपरोक्त में वांछित एक नफर अभियुक्त बुद्धिराज पुत्र नन्हकू राम, निवासी ग्राम खुटहां, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र को दिनांक 01.05.2023 को खुटहां गड़रहिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
बुद्धिराज पुत्र नन्हकू राम, निवासी ग्राम खुटहां, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 52 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
- अभियुक्त के कब्जे से लूट के 10370 रुपये बरामद ।
पुलिस टीम का विवरणः-
- प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
- निरीक्षक अपराध मनोज कुमार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
- हे0का0 योगेश यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
- हे0का0 प्रमोद कुमार यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
- हे0का0 हरिनारायण यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
- का0 रामअशीष प्रजापति, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।
- म0का0 प्रतिभा वर्मा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।