विश्व मजदूर दिवस पर शरबत ,बिस्कुट और फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व मजदूर दिवस पर शरबत ,बिस्कुट और फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन।
—सरकार पंजीकृत श्रमिको को पेंशन दे:-सरिता एडवोकेट
एटा,
विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर जनपद में भिन्न-भिन्न स्थानों पर विश्व मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। इसी के साथ एटा के लेबर अड्डा पर भी एस्ट्रो ब्यूटी थेरेपी और पंचायत विकास संस्थान के तत्वाधान में श्रम बंधु समिति के सदस्यों ने मजदूर को शरबत, फल और बिस्किट वितरण करके कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर श्रम विभाग से पधारे दीपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि श्रम विभाग में मजदूरों के लिए योजना संचालित उनका उन्हें लाभ उठाना चाहिए,उन्होंने कई एक योजना के बारे में मजदूरों को विस्तार से समझाया। श्रम बंधु समिति के सदस्य श्रीमती किरन ने कहा कि भारत की बहुत सारी सिल्पी हैं लेकिन अपनी रोजगार की मुख्य धारा से बाहर है इसलिए उन्हें मुख्य धारा में जोड़ना चाहिए। श्रीमती सरिता एडवोकेट ने कहा कि सरकार पंजीकृत श्रमिकों को पेशन दे, जिससे उनके पारिवारिक भरण पोषण में सहयोग प्राप्त हो सके। समिति के सदस्यों में देवेंद्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों का पंजीयन कराकर उन्हें उनके अधिकार और उनके रोजगार की व्यवस्था कराएं, इससे उनके भरण-पोषण और पारिवारिक जीवन में संयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर रूप किशोर वर्मा ,विनोद कुमार, दीपेंद्र शर्मा ,धीरज कुमार, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट ,सरिता कुमारी एडवोकेट,रनवीर सिंह आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks