मजदूर यूनियन (सीटू) सिंदरी की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया


सिंदरी (धनबाद) 1 मई
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सिंदरी कल्याण केंद्र मैदान में ठेका मजदूर यूनियन (सीटू) सिंदरी की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सबसे पहले शहीद वेदी पर पुष्प चढ़ाकर शिकागो 1886 के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सी.आई.टी.यु. के वरिष्ठ नेता कामरेड काली सेनगुप्ता ने कहा आठ घंटे काम,आठ घंटे आराम, और आठ घंटे मनरंजन की बुनियादी मांग के साथ शुरू हुआ यह आंदोलन पूरी दुनिया के मजदूरों को अपनी मुक्ति का रास्ता दिखाने वाला साबित हुआ। आज भी मजदूरो के शोषण के खिलाफ चलने वाले सभी संघर्षों में 1886 के आंदोलन से प्रेरणा प्राप्त होती है।
मजदूरों को संबोधित करते हुए ज्ञान विज्ञान समिति के झारखंड राज्य उपाध्यक्ष हेमंत जयसवाल ने कहा सैकड़ों साल के कठिन आंदोलन से प्राप्त अधिकार को आज की वर्तमान सरकार मजदूरों से छीन रही है इस सरकार के खिलाफ देश के सभी मेहनतकशों को एकता बध होकर जोरदार आंदोलन करना होगा।
संगोष्ठी को ठेका मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष विकास कुमार ठाकुर महासचिव गौतम प्रसाद सचिव सूर्य कुमार सिंह जनवादी लेखक संघ के स्वामीनाथ पांडे, नरेंद्र नाथ दास,एवं बबलू बाउरी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता काली सेनगुप्ता, संचालन विकास कुमार ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन सुबोल चंद्र दास ने किया।
कार्यक्रम में राम लायक राम, रामलाल महतो, गोपाल राय, महादेव मांझी, मिथिलेश कुमार महतो ,इंद्रजीत महतो, डोमन महतो, आरके प्रमाणिक ,शिबू राय, राजेश सुनार, बबीता देवी, प्रफुल्ल कुमार स्वैन ,वकील महतो उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks