एटा में बिजली अफसरों पर कुत्ता छोड़ा, छत से फेंकने का प्रयास, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जैथरा (एटा), । बिजली चेकिंग को गए जेई, एसडीओ, स्टाफ पर दबंगों ने कुत्ता दौड़ा दिया। उन्हें छत से फेंकने का भी प्रयास किया। बिजलीकर्मियों ने किसी तरह जान बचाई। थाने में मामले की तहरीर दे दी गई है।
जेई धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम को बिजली चेकिंग के लिए गांव ललहट गए थे। इस दौरान साथ में एसडीओ रोशन कुमार, सब स्टेशन का स्टाफ भी था। आरोप है कि गांव ललहट निवासी अजय कुमार बिजली चोरी करते हुए मिले। मना करने पर आरोपी ने घरवालों संग मिलकर स्टाफ पर हमला कर दिया। खींचकर छत पर ले गया और फेंकने का प्रयास किया। इतना ही नहीं घर के कुत्ते को जेई, एसडीओ, स्टाफ पर छोड़ दिया। सभी ने भागकर जान बचाई। मामले की जानकारी विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। शुक्रवार को जेई ने थाना जैथरा पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। जैथरा पुलिस मुकदमे की कार्रवाई कर रही है। जेई ने आरोपियों पर सरकारी दस्तावेज फाड़ने का भी आरोप लगाया है