02 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस, आधार कार्ड, अन्य प्रपत्र एवं चोरी किए हुए बकरे सहित 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, बकरा चोरी करने की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस, आधार कार्ड, अन्य प्रपत्र एवं चोरी किए हुए बकरे सहित 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।

घटना:- दिनांक 26.04.2023 को श्री रामबाबू पुत्र दत्तराम नि0 रामगठा थाना सकीट जिला एटा द्वारा थाना सकीट पर इस आशय कि सूचना दी गई कि वादी के प्लाट से उसका बकरा अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में थाना सकीट पर मु0अ0सं0- 84/23 धारा 379 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया

गिरफ्तारी :-
आज दिनांक 27.04.2023 को मुखविर की सूचना पर थाना सकीट पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए 02 अभियक्तों को सरैया मोड़ से समय 09.35 बजे अवैध असलहा कारतूस, आधार कार्ड, अन्य प्रपत्र एवं चोरी किए हुए बकरे सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता

  1. रनवीर पुत्र पदमवीर सिंह निवासी ग्राम मौहम्मदपुर थाना जसराना जिला फिरोजाबाद
    2.दिनेश कुमार पुत्र ध्रुव सिंह निवासी सायपुर कला थाना जसराना जिला फिरोजावाद

बरामदगी का विवरण

  1. चोरी किया हुआ बकरा
  2. 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त दिनेश से बरामद)
  3. आधार कार्ड, एवं अन्य प्रपत्र

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 जोगेन्द्र सिंह
  2. का0 1214 सचिन चौधरी
  3. का0 961 विजेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks