निकाय चुनाव में नामांकन के दौरान हुई जांच में मिलीं खामियां
अध्यक्ष और सभासदों के 20 पर्चे खारिज

निकाय चुनाव में नामांकन के दौरान हुई जांच में मिलीं खामियां
अध्यक्ष और सभासदों के 20 पर्चे खारिज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । दस निकायों के लिए हुए नामांकन पत्रों को जांच के बाद 20 नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। इनमें अध्यक्ष पद के सात तथा सभसद पद के 13 नामांकन पत्र शामिल है। सदस्य पद के निरस्त हुए नामांकन पत्रों में सपा और भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। गुरुवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशी की स्थिति साफ हो जाएगी।

मंगलवार और बुधवार दो दिन तक चली जांच प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया। जलेसर नगर पालिका से बसपा प्रत्याशी बिस्मल्ला बेगम का पर्चा निरस्त हुआ है। दूसरा सेट इनका सही पाया गया है। नगर पालिका अलीगंज में निर्दलीय प्रत्याशी अनुज कुमार, राजा का रामपुर में अंजली, जैथरा नगर पंचायत में पंकज देवी, मिरहची में नीरज, सत्यपाल सिंह और रजनेश कुमारी के पर्चे निरस्त हुए हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन निरस्त किए गए हैं। ऐसे ही सदस्य पद के लिए जलेसर में वार्ड 23 की रितू जादौर, अलीगंज में वार्ड एक से किरन, अलीगंज में ही वार्ड दो से राजेश, सुनील और विकास नागर के पर्चे खारिज हो गए।

एटा नगर पालिका में वार्ड 11 शांति देवी व जौली का पर्चा निरस्त किया गया। एटा में ही वार्ड 24 से रेनू, बिगेंद्र सिंह का पर्चा निरस्त किया गया है। वार्ड 25 से ममता पचौरी का पर्चा निरस्त किया गया है। नगर पंचायत राजा का रामपुर में वार्ड छह से सपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह, नगर पंचायत जैथरा में वार्ड तीन से भाजपा प्रत्याशी गुलेश सिंह, वार्ड दस से सरिता देवी का पर्चा अस्वीकार किया गया है। इन सभी निकायों के 13 सदस्यों के पर्चे निरस्त हुए है।
आज लिए जा सकेंगे नाम वापस

एटा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी की जाएगी। दोपहर तीन बजे से नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्नों का वितरण किया जाएगा। दलीय प्रत्याशियों को छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी अपने पसंद का चुनाव चिह्न लेने के लिए लिखकर दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks