बिल जमा नहीं किया तो गुल हो जाएगी बत्ती

बिल जमा नहीं किया तो गुल हो जाएगी बत्ती, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । डीवीवीएनएल अधिकारी शहर में बिजली चोरी रोकने के साथ शतप्रतिशत राजस्व वसूली करने को लेकर योजना बना चुके हैं। अब जल्द ही शहर में इस निति पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

बुधवार को विद्युत वितरण नगरीय एक्सईएन जीसीएल भटनागर ने बताया कि शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए प्रतिदिन यह अभियान मुख्य मार्गों की अपेक्षा तंग गलियों में प्राथमिकता से चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान प्रतिदिन 15 से 20 बिजली चोर रंगे हाथों पकड़े जा रहे है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जा रहे हैं। चेकिंग अभियान चलाए जाने से शहर में बिजली चोरी का ग्राफ पिछले पांच माह के अंदर 33 फीसदी तक गिर गया है। वर्तमान में शहर का मासिक लाइन लॉस 12 फीसदी बना हुआ है।

बकाया बिल कम हो या ज्यादा समान रुप से की जाएगी कार्रवाई एटा। बुधवार को विद्युत वितरण नगरीय एक्सईएन ने बताया कि राजस्व वसूली शतप्रतिशत करने को लेकर आगमी माह में अंतिम तिथि तक बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जाएगी। वह उपभोक्ता छोटा या फिर बकाएदार हो, सभी पर समान रुप से कार्रवाई की जाएगी।
चोरी रोकने के लिए इन फीडरों पर अपग्रेड होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

एटा। एक्सईएन ने बताया कि शहर के लालगढ़ी फीडर, शीतलपुर फीडर, शिकोहाबाद रोड फीडर, सिटी-2 फीडर, किदवई नगर फीडर, पटियाली गेट फीडर सहित अन्य हाईलॉस वाले सभी फीडरों पर रिवेंप योजना के तहत जल्द ही लाइन को बदलवाया जाएगा। एबी केबिल के अलावा उपभोक्ताओं के मीडरों में लगी केबिलें भी बदलकर आरमर्ड में तब्दील की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks