पीएसी कर्मी पर दहेज में 25 लाख व कार मांगने का आरोप
रिश्ते से पहले संबंध बना शादी से इनकार

पीएसी कर्मी पर दहेज में 25 लाख व कार मांगने का आरोप
रिश्ते से पहले संबंध बना शादी से इनकार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जैथरा । शादी से पहले लड़के ने शारीरिक संबंध बनाए। सरकारी नौकरी लगने के बाद दहेज की मांग की। न देने पर शादी करने से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी लड़का पक्ष नहीं माना है। पीड़िता ने लड़के, पिता व अन्य घरवालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़का पीएसी कर्मी बताया जा रहा है।

थाना जैथरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी राहुल पुत्र भोजराज निवासी कनौजा थाना खानपुर बुलंदशहर के साथ तय हुई थी। आरोप है कि दो मार्च को लड़का राहुल, इसके मां-बाप, बहन-बहनोई देखने आएं थे। रात होने पर सभी घर पर ही रुक गए। आरोप है लड़की कमरे में अकेली सो रही थी। इस दौरान राहुल आ गया और मना करने के बाद भी शारीरिक संबंध बनाए। 17 अप्रैल को पिता लड़के के घर पहुंचे। दहेज में 25 लाख व कार की मांग करने लगे। पिता ने असमर्थता जताई। लड़के पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार लड़का पीएसी में है। पीड़िता की तहरीर पर जैथरा पुलिस ने राहुल, उसके माता-पिता और बहन-बहनोई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

मामले की तहरीर मिल गई। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। तहरीर के अनुसार लड़का पीएसी में बताया जा रहा है। विवेचना में स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

रामेंद्र शुक्ला, एसएचओ जैथरा एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks