अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भडांफोड, एक अभियुक्त तीन अवैध तमंचा, अर्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार

एटा ~ नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत थाना जैथरा पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भडांफोड, एक अभियुक्त तीन अवैध तमंचा, अर्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर के कुशल नेतृत्व में आगामी नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम तथा अवैध शस्त्र निर्माण व खरीद फरोख्त पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 27.04.2023 को समय करीब 08.30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना जैथरा पुलिस द्वारा गांव परोली सुहागपुर के कब्रिस्तान में खाली पड़ी जगह से एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 03 अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मौके से अर्द्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मुअसं– 138/2023 धारा 5/25 आयुध अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. मंशाराम पुत्र ओमप्रकाश नि0 परौली सुहागपुर थाना जैथरा एटा।

गिरफ्तार अभियुक्त मंशाराम का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 138/2023 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा
2- मु0अ0सं0 173/2018 धारा 5/25/12 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन जिला बदायूं
3- मु0अ0सं0 01/2010 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा जिला एटा

बरामदगी-
1- 03 तमन्चा 315 बोर
2- 01 कारतूस जिन्दा 315 बोर
3- 01 खोखा कारतूस 315 बोर
4- 01 अर्ध निर्मित तमन्चा
5- 02 लोहे की नाल
6- भारी मात्रा में तमंचा बनाने के उपकरण।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक जैथरा श्री रामेंद्र शुक्ला
  2. उ०नि० श्री प्रवेंद्र कुमार
  3. उ०नि० श्री नितिन कुमार (एसओजी टीम)
  4. का0 दीपक त्रिवेदी (एसओजी टीम)
  5. का0 शीशपाल सिंह (एसओजी टीम)
  6. है0का0 भूपेंद्र सिंह
  7. का0 गिरेन्द्र कुमार
  8. का0 तरुण कुमार
  9. का0 चालक ओमप्रकाश

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks