चुनावों में सोच समझकर निर्णय लें

एटा, 27अप्रैल। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि उत्तर प्रदेश में नगर पालिका चुनाव की घोषणा हो चुकी है,उक्त चुनावों से ही आगे होने वाले चुनावों की दशा और दिशा तय होगी मेरा सभी हिन्दू भाईयों से निवेदन है की उक्त चुनावों में सोच समझकर निर्णय लें क्योंकि अपना एक ही नारा है कि जो हिन्दू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा तथा वही जनपद में भी राज करेगा चाहे वह किसी भी पार्टी के हो चाहे किसी भी जाति धर्म के हो। क्योंकि अब लोकतंत्र का जमाना है इसलिए सभी को आगे आकर वोट करना होगा क्योंकि अब वोट की राजनीति से ही दिशा और दशा तय होगी।
श्री चौहान ने कहाँ कि जब-जब हिन्दू जागा तब तक देश पर विजय पताका लहराया हम लोगों के गलत निर्णय लेने से काफी क्षति का सामना करना पड़ा था जिसको हम सभी लोग जानते हैं राम मंदिर का कलंक हम लोगों के माथे से लगभग 500 वर्ष बाद हटा।राम मंदिर का निर्माण जो आज हम होते देख रहे हैं उसका श्रेय उन कारसेवकों को जाता है जिनके खून से नदी लाल हो गई थी।कुछ तथाकथित नेताओं की वजह से वह दिन देखना पड़ा था इसलिए हमें सभी पहलुओं पर विचार करना होगा अपने उन भाइयों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।इसलिए सव भाईयों को सोच समझ कर निर्णय लेना है क्योंकि मामला एटा के विकास का है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks