दृष्टिगत जनपद की सुरक्षा/यातायात व्यवस्था रहेगी चुस्त-दुरुस्त

जनपद सोनभद्र

◆आगामी नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत जनपद की सुरक्षा/यातायात व्यवस्था रहेगी चुस्त-दुरुस्त
◆प्रभावी फूट पेट्रोलिंग एवं हाई-वे पेट्रोलिंग कर जनपद के एंट्री प्वाइंटों व मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की की जा रही सघन चेकिंग
◆ समस्त राजपत्रित अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ होटलों, धर्मशाला, माल, धार्मिक स्थलों, रेलवे/बस स्टेशनों पर की जा रही लगातार चेकिंग
◆सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर की जा रही सतत निगरानी
◆कानून/शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध की जाएगी सख्त वैधानिक कार्यवाही

आगामी नगर निकाय चनाव-2023 के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए यातायात/सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा भारी पुलिस बल के साथ प्रतिदिन फूट पेट्रोलिंग एवं हाई-वे पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जा रही है। जनपद के सभी एंट्री प्वाइंटों/प्रमुख स्थानों व सोनभद्र से लगे राज्यों के सीमा पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के सभी होटलों, धार्मिक स्थलों, माल, राजकीय प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों पर लगातार प्रभावी चेकिंग करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर लगातार सतत निगरानी की जा रही है। धार्मिक/राजनैतिक उन्माद फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks