फरार चल रहा मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, तीन दिन पूर्व नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में फरार चल रहा मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 83/2020 धारा 363 भादवि* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 16.07.2020 को वादी रोशन लाल पुत्र इतवारी लाल निवासी जहांन नगर थाना राजा का रामपुर एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी कि वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 16 को सत्यम पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम कंचनपुर मंझोला पटियाली जनपद

कासगंज अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर मुअसं- 83/2020 धारा 363 भादवि बनाम सत्यम पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया, दिनांक 18.07.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त सत्यम को *अवागढ़ बस स्टैंड* से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- सत्यम पुत्र उदयवीर निवासी कंचनपुर पटियाली जनपद कासगंज।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा
2- उपनिरीक्षक विनोद कुमार
3- उपनिरीक्षक भवानी शंकर
4- आरक्षी राहुल कुमार
5- महिला आरक्षी शिल्की

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks