*धार कोर्ट में पेशी पर जा रही युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या*

धार की बसंत विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूजा चौहान (22) कॉलोनी के बाहर स्थित भोजनालय रेस्टोरेंट की और जा रही थी, तभी एक युवक ने फायर कर दिया। स्थानीय लोग मदद के लिए दौडे़, तब तक युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। नौगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। युवती ने एक युवक के खिलाफ केस कराया था। इसी केस में आज पेशी थी। परिजन को आशंका हैं कि परेशान कर रहे उसी युवक ने फायर किया है*।